जमुड़िया थाना पुलिस की सक्रियता का एक रिपोर्ट

जमुड़िया थाना पुलिस की सक्रियता का एक रिपोर्ट

आसनसोल(अमन राय ) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जमुड़िया थाना पुलिस की कार्यकुशलता की तारीफ पूरे क्षेत्र में हो रही है. पुलिस ने आज 53 मोबाइल हैंडसेट उनके असली मालिको को दिया गया. यह सभी मोबाइल सेट पुलिसिया खोजबीन के माध्यम से रिकवरी हुए मोबाइल हैंडसेट थे. मोबाइल पाने वाले लोगों में खुशी साफ दिख रही थी. अपनी मोबाइल पाकर सभी लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम में डीसीपी सेंट्रल एसीपी सेंट्रल सीआई एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे. वही पुलिस को एक और सफलता मिली जमुड़िया थाना पुलिस को यह सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ शातिर कोयला तस्करी करने वाले हैं. जमुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल के नेतृत्व में एक टीम ने गोलबंदी कर रंगे हाथ चार ट्रक कोयला एक जेसीबी मशीन, तीन मोटरसाइकिल सहित एक स्विफ्ट कार एवं तस्करी में लिप्त नौ लोगों को गिरफ्तार कर ली. पुलिस अब इन को गिरफ्तार करने के बाद इनके सरगना सहित इस तस्करी के मास्टर माइंड तक पहुंचना चाहती है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0